मांझी ने पॉली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का हुआ उद्घाटन, मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी नगर पंचायत के शनिचरा बाजार स्थित मेन रोड पर बुधवार को श्री पॉली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन माँझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार एवं माँझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल कुमार उर्फ बिट्टू राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल कुमार उर्फ बिट्टू राय ने कहा कि अब तक बेहतर इलाज के लिए माँझी के लोगों को छपरा जाना पड़ता था, लेकिन नगर पंचायत में पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर खुल जाने से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही इमरजेंसी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि इससे लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
पाली क्लीनिक के संचालक डॉ. विशाल कुमार दुबे ने बताया कि क्लीनिक में सामान्य रोगों के उपचार के साथ शिशु रोग, गठिया, अस्थमा, शुगर तथा महिलाओं से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा भी सेवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, मरीज एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

