सिसवन रेफरल अस्पताल में प्रसव पूर्व जांच शिविर, महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य सलाह व पोषण सामग्री
![]() |
| फाइल फोटो |
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सिसवन रेफरल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा महिलाओं का वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और शुगर सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं, ताकि गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की जटिलता को समय रहते पहचाना जा सके।
शिविर में डॉक्टर रूपाली रस्तोगी, सीएचओ संजय राय, पूनम कुमारी, मुकेश कुमार, अमरेंद्र, आदिल और विवेक सहित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने जांच की प्रक्रिया को संपन्न कराया। जांच के उपरांत महिलाओं को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं और स्वस्थ गर्भावस्था के लिए जरूरी परामर्श भी दिया गया।
इस अवसर पर महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करते हुए फल का भी वितरण किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि नियमित जांच और संतुलित आहार से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है, इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए।
: Siswan Health Camp, Prasav Purv Jaanch, PM Surakshit Matritva Yojana, Bihar Health News, Saran News

