सिसवन मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर युवक घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सीवान–सिसवन मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया।
घायल युवक की पहचान स्थानीय निवासी राजकुमार माली के पुत्र गोलू कुमार माली के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और आवश्यक उपचार के बाद उसे निगरानी में रखा गया है।
Siswan Accident News, Bike Accident Bihar, Saran Road Accident, Siswan News

