सिसवन में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, शिक्षकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
सिवान (बिहार): भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रखंड क्षेत्र में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सिसवन प्रखंड के हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनगणना कार्य को सुचारू और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड प्रशिक्षक राजू कुमार तिवारी, विवेकानंद पांडे, सोनू मौर्या, नीतू कुमारी, अरविंद सिंह एवं जैनब परवीन ने शिक्षकों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
प्रशिक्षण में शिक्षकों को घर-घर जाकर सही आंकड़े एकत्र करने, डिजिटल माध्यम से डाटा दर्ज करने, गोपनीयता बनाए रखने तथा आम जनता से सहयोग प्राप्त करने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। साथ ही यह भी बताया गया कि सटीक आंकड़े देश की नीतियों और विकास योजनाओं के लिए कितने महत्वपूर्ण होते हैं।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य को प्रभावी, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों ने इसे बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें फील्ड वर्क में काफी सहायता मिलेगी।
Census 2027 Training, Siswan News, Bihar Teacher Training, Digital Census India, Saran News

