अंकिता ने मैट्रिक में 439 अंक से रचा सफलता का इतिहास, डॉक्टर बनने का सपना
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के माँझी प्रखंड अंतर्गत ताजपुर फुलवरिया गांव की मेधावी छात्रा अंकिता कुमारी ने बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में 439 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम गौरवान्वित किया है। अंकिता, ताजपुर निवासी अमित कुमार गिरी की पुत्री हैं और उन्होंने ताजपुर उच्च विद्यालय से यह परीक्षा दी थी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
अंकिता ने अपनी सफलता का श्रेय माता प्रिय देवी तथा पिता अमित गिरी और अपने गुरुजनों को दिया है। वहीं उसने बताया कि ताजपुर स्थित बी के बी क्लासेज कोचिंग संस्थान में नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं, जहां हर विषय की व्यवस्थित और गहन तैयारी कराई जाती थी। संस्थान में प्रत्येक माह टेस्ट, रोजाना होमवर्क और डाउट क्लासेज के माध्यम से पढ़ाई को मजबूत किया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम उनके उत्कृष्ट अंकों के रूप में सामने आया।
उन्होंने विशेष रूप से बी के भारतीय सर के मार्गदर्शन को अपनी सफलता की कुंजी बताया। अंकिता ने कहा कि सर हर दिन लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाते थे और एक-एक प्रश्न को कई तरीकों से समझाने की उनकी क्षमता अद्भुत है। उनकी पढ़ाने की शैली इतनी रोचक होती थी कि कभी भी कक्षा उबाऊ नहीं लगी। पहले जहां उन्हें गणित विषय से डर लगता था, वहीं अब गणित उनका सबसे पसंदीदा विषय बन गया है।
अंकिता ने अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बताया कि वह डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं, इसलिए गरीबों की परेशानियों को करीब से देखा है। अब उनका अगला लक्ष्य नीट परीक्षा की तैयारी करना है, ताकि वे अपने सपने को साकार कर सकें। अंकिता के अनुसार, बी के भारतीय सर उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहे हैं और उनका पढ़ाने का तरीका अन्य शिक्षकों से बिल्कुल अलग और प्रभावशाली है।
Saran news, Manjhi block, Bihar Board Matric result, Ankita Kumari topper, Tajpur Phulwaria, BK Classes Tajpur, success story Bihar

