रेलवे विकास और क्षेत्रीय सुविधाओं को लेकर सांसद सिग्रीवाल सक्रिय, मंत्रियों से की अहम मुलाकात
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने भारत सरकार के रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से शिष्टाचार मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी जनहित की विभिन्न समस्याओं और प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने माँझी में रेलवे की जमीन पर भारत रत्न Atal Bihari Vajpayee की स्मृति में पार्क निर्माण की मांग रखी। साथ ही राजापट्टी, शामकौरिया, एकमा, दाउदपुर और मशरख जैसे स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव सुनिश्चित कराने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
सांसद ने गोरखपुर से सिवान, चैनवा, एकमा, दाउदपुर, कोपा-सम्होता और छपरा होते हुए पाटलिपुत्र/पटना तक जनशताब्दी ट्रेन और ईएमयू/डीएमयू सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव रखा। इसके अतिरिक्त थावे से सिवान होते हुए पटना तक ईएमयू, डीएमयू और नमो भारत ट्रेनों के संचालन की मांग भी की गई। उन्होंने सिवान–दरौंदा–महाराजगंज–मशरख रेल मार्ग से पटना तक नमो भारत और अन्य लोकल ट्रेनों के परिचालन का मुद्दा भी उठाया। वहीं गोरखपुर से सिवान, एकमा और छपरा होते हुए पटना तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का आग्रह किया गया, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और तेज यात्रा सुविधा को बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने पूर्व में उठाए गए प्रस्तावों को दोहराते हुए महाराजगंज–मशरख रेलखंड पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री महामाया बाबू के नाम पर पटेढ़ी और बहरौली में रेलवे हॉल्ट निर्माण की मांग फिर से रखी। इसके अलावा लोकनायक Jayaprakash Narayan की जन्मस्थली सारण (छपरा) से जलालपुर, बनियापुर, भगवानपुर और मोहम्मदपुर होते हुए राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi की कर्मस्थली मोतिहारी तक नई रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव भी सौंपा गया।
इसी क्रम में सांसद सिग्रीवाल ने Yogi Adityanath से मुलाकात कर डुमाईगढ़ से गोपालनगर बैरिया तक पीपा पुल निर्माण की मांग रखी, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर हो सके। वहीं उन्होंने भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री Jitan Ram Manjhi से भी मुलाकात कर क्षेत्र में प्रौद्योगिकी केंद्र और एसएमई औद्योगिक पार्क स्थापित करने का ज्ञापन सौंपा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो सकें।
Maharajganj MP news, Janardan Singh Sigriwal, Railway development Bihar, Manjhi railway demand, EMU DMU train proposal, Vande Bharat Bihar route

