ग्यासपुर में पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद; एक व्यक्ति गिरफ्तार
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्यासपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब में 28 पीस ऑफिसर चॉइस, 30 पीस रॉयल स्टॉक और 36 पीस बीयर शामिल हैं। थाना प्रभारी शुभांकर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से कुल 31 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
इधर, सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में कचनार गांव निवासी नागेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिसवन न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
सिसवन शराब बरामदगी, ग्यासपुर शराब छापेमारी, सिसवन थाना पुलिस कार्रवाई, सिवान अवैध शराब खबर, कचनार गांव गिरफ्तारी

