रामजयपाल महाविद्यालय में एबीवीपी कॉलेज इकाई का पुनर्गठन, धीरज कुमार बने अध्यक्ष
सारण (बिहार): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छपरा नगर इकाई के अंतर्गत रामजयपाल महाविद्यालय, छपरा की कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया। यह गठन जिला सह संयोजक गुलशन कुमार, नगर मंत्री आशीष कुमार तथा प्रांत SFS सह संयोजक सचिन कुमार चौरसिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
पुनर्गठित इकाई में धीरज कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में आयुषी कुमारी, विवेकानंद कुमार, श्रुति कुमारी और नितेश कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री पद पर अंकित सिंह तथा सह मंत्री के रूप में अकाशी राय, रितेश कुमार सिंह, अनीश कुमार और सिया सिंह को दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही कृपा कुमारी को एनसीसी प्रमुख बनाया गया है।
इस अवसर पर नगर इकाई के अन्य दायित्ववान कार्यकर्ताओं में नगर सह मंत्री रवि सिंह राणा, शिवम कुमार, रंकित सिंह, नगर कार्यालय मंत्री ऋतिक सिंह और SFD संयोजक आदर्श राज सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रोफेसरों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एबीवीपी छपरा नगर इकाई, रामजयपाल महाविद्यालय एबीवीपी, ABVP कॉलेज इकाई गठन, छपरा छात्र राजनीति, धीरज कुमार अध्यक्ष एबीवीपी
#ABVP #ChapraNews #StudentPolitics #BiharNews #CampusNews #ChapraCollege

