ईद और रामनवमी को लेकर चैनपुर थाना में शांति समिति की बैठक
सिवान (बिहार): आगामी ईद और रामनवमी के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष विजय रंजन ने की। उन्होंने कहा कि दोनों त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं, इसलिए सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और यदि किसी असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
बैठक के दौरान उपस्थित स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की, ताकि लोग निर्भय होकर अपने-अपने धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकें। इस अवसर पर शमीम अहमद, रमेश तिवारी, बंटी गुप्ता, गोपाल पांडेय, राजू प्रसाद सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने मिलकर शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
चैनपुर थाना शांति समिति बैठक, सिसवन ईद रामनवमी तैयारी, सिवान पुलिस बैठक, चैनपुर थाना समाचार, सिसवन प्रशासन खबर
#SiwanNews #Siswan #BiharPolice #Eid #RamNavami #PeaceCommittee #BiharNews

