पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर पटना में मंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत
सारण/पटना (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाडिया के पटना आगमन पर संगठन के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार के पत्रकारों ने उनका अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला और पत्रकारों ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।
इसके बाद पत्रकारों की टीम पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची, जहां संगठन मंत्री विक्कू सिंह दिलसानिया से मुलाकात कर पत्रकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बिहार में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकार सम्मान योजना को अधिक प्रभावी और लचीला बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाडिया ने प्रदेश संयोजक मनोज कुमार सिंह को संगठन के विस्तार को तेज करने तथा पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन को और अधिक धारदार बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में पत्रकार बीरेश सिंह, मनोज सिंह सेंगर, मुन्ना सिंह और अंकित कुमार सहित कई अन्य पत्रकार उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी से आयोजन को मजबूती मिली।
Patna news, Journalist association Bihar, Jignesh Kalavadia, Journalist safety law Bihar, BJP office meeting

