एसएसपी विनीत कुमार ने किया माँझी थाना का वार्षिकी निरीक्षण, कार्यप्रणाली पर जताया संतोष
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के माँझी थाना का सोमवार को विनीत कुमार द्वारा वार्षिकी निरीक्षण किया गया। कई घंटों तक चले इस निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए एक-एक फाइल की बारीकी से जांच की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने बताया कि माँझी थाना का कार्य संतोषजनक पाया गया है और यह एक नियमित (रूटीन) निरीक्षण था। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कार्यों में तत्परता बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान थाना में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी, सिपाही एवं चौकीदार पूरी तरह मुस्तैद और अपडेट नजर आए। निरीक्षण से पहले थाना परिसर की साफ-सफाई कराई गई थी तथा प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की गई थीं।
Manjhi police inspection, Saran SSP visit, Bihar police news, Thana inspection Bihar, Law and order Saran
#Manjhi #Saran #PoliceNews #BiharPolice #Inspection #LawAndOrder #IndiaNews
