सामाजिक सौहार्द के लिए ई. सौरभ सन्नी का इफ्तार आयोजन 18 मार्च को
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व युवा कांग्रेस नेता ई. सौरभ सन्नी द्वारा पाक रमजान के मुबारक अवसर पर सामाजिक सौहार्द और समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 मार्च 2026, बुधवार को शाम 6 बजे से चैनपुर स्थित अपने आवास पर दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में जिले भर के रोजेदारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
पूर्व विधायक स्वर्गीय बुद्धन प्रसाद यादव के भतीजे ई. सौरभ सन्नी ने बताया कि गंगा-जमुनी तहजीब हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत है, जिसे समय के साथ और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इफ्तार जैसे कार्यक्रम आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। इसी भावना के साथ इस दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार करेंगे और आपसी सौहार्द का संदेश देंगे।
इफ्तार पार्टी चैनपुर, सौरभ सन्नी इफ्तार कार्यक्रम, माँझी विधानसभा समाचार, सारण राजनीति खबर, रमजान इफ्तार कार्यक्रम सारण

