गोड़ा गांव की भूमिका गौतम ने इंटर कॉमर्स में 87% अंक लाकर बढ़ाया मान
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: सारण जिले के माँझी प्रखंड अंतर्गत गोड़ा गांव निवासी संतोष मिश्रा की पुत्री भूमिका गौतम ने इंटरमीडिएट कॉमर्स परीक्षा में 437 अंक (87 प्रतिशत) प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
भूमिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महम्मदपुर स्थित बीसीएस सेंट्रल स्कूल से प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने एसटीडी कॉलेज घुरापाली से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
भूमिका के पिता संतोष मिश्रा एक किसान होने के साथ-साथ एलआईसी अभिकर्ता भी हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिजनों के अनुसार भूमिका शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखती थीं और हर कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करती आई हैं।
उनकी इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि ग्रामीण परिवेश की छात्राएं भी अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं। भूमिका की सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिल रही है।
Manjhi topper, Bhumika Gautam, Commerce result Bihar, Saran education news, rural student success

