नहर किनारे बाइक फिसली, युवक गंभीर रूप से घायल
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के तिलौता चांदपुर नहर के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पडरी गांव निवासी राम अयोध्या सिंह का पुत्र वीरेंद्र सिंह बाइक से जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह नहर के पास गिर पड़ा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

