आपसी विवाद में हिंसक झड़प, माँ-बेटे समेत तीन घायल
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में माँ-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। इस घटना में स्थानीय निवासी अजीज मियां की पत्नी आसमा बीवी, उनका पुत्र रोशन अली तथा जमील अली घायल हो गए। मारपीट के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। मामले की सूचना सिसवन थाना पुलिस को दे दी गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

