शराब मामले में फरार आरोपी धराया, सिसवन पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटवार गांव निवासी राजन कुमार यादव के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था, लेकिन सूचना के सत्यापन के बाद की गई छापेमारी में उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

