जमीन विवाद में मारपीट, दो लोग घायल
सिवान (बिहार): थाना क्षेत्र के सरौत गांव में आपसी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी नंदकिशोर प्रसाद की पुत्री प्रियांशु कुमारी तथा राजकिशोर प्रसाद का पुत्र विवेक कुमार कुशवाहा शामिल हैं। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा है। समाचार लिखे जाने तक थाने में प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

