बाइक से गिरकर मां-बेटा घायल
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरने के कारण मां और बेटा घायल हो गए।
घायलों में ग्यासपुर गांव निवासी जनार्दन चौधरी की पत्नी सविता देवी एवं उनके पुत्र धनंजय कुमार शामिल हैं। दोनों को तत्काल सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। बताया जाता है कि बाइक असंतुलित होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

