सिसवन प्रखंड में 5 जून को होगा ब्रह्मर्षि साहेब बाबा महामहोत्सव 2026, तैयारियां जोरों पर
सिवान (बिहार): पांच जून को आयोजित होने वाले ब्रह्मर्षि साहेब बाबा महामहोत्सव 2026 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस भव्य धार्मिक आयोजन के तहत पंचकुंडीय श्रीसीताराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव की तैयारी को लेकर 1 मार्च, रविवार को ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोजन की विस्तृत तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री देवेंद्र दास जी महाराज ने बताया कि इस बार महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि इस धार्मिक महोत्सव के आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा, खुशहाली और समृद्धि का संचार होगा तथा लोगों को श्रीराम भक्ति का अनुपम अवसर प्राप्त होगा।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

