शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधवापुर गांव निवासी कृष्णा यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया है।
चैनपुर थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
