जैतपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर होंगे धार्मिक आयोजन
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: मांझी प्रखंड के जैतपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर के स्थापना दिवस को लेकर आगामी 7 फरवरी को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है, वहीं मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ और सजाया जा रहा है।
इस संबंध में मंदिर के पुजारी ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर 7 फरवरी को विधिवत रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात हनुमंत पूजा तथा संगीतमय सुंदरकांड का कार्यक्रम संपन्न होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

