मेडौरी देवी खेल मैदान में 28 फरवरी को भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: मांझी प्रखंड के महम्मदपुर स्थित मेडौरी देवी खेल मैदान में आगामी 28 फरवरी को भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
यह टूर्नामेंट द्वारिका दुबे मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा महम्मदपुर निवासी स्वर्गीय ध्रुपदेव दुबे की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
आयोजनकर्ता एवं पटना में उपमुख्य डाकपाल के पद पर कार्यरत विनय कुमार दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल चार टीमें भाग लेंगी। इनमें भजौना नचाप पंचायत, महम्मदपुर पंचायत, बनपुरा पंचायत और ग्यासपुर पंचायत की टीमें शामिल होंगी। इस मौके पर राहुल दुबे, भैरों दुबे, श्यामू ओझा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

