शिव शक्ति धाम में श्री हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के माँझी प्रखंड अंतर्गत शिव शक्ति धाम में आयोजित 7 दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्तिमय गीतों पर झूमते नजर आए। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम, हर-हर महादेव और जय बजरंगबली के उद्घोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर हो गया।
कलश यात्रा शिव शक्ति धाम मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गोबरही टोला, गोबरही गांव, चेफुल, दासीपर, ताजपुर होते हुए डूमाईगढ़ घाट पहुंची। यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान श्रीराम-सीता, भगवान शंकर-पार्वती एवं बजरंगबली के दिव्य स्वरूप विराजमान थे। आगे-आगे घोड़ों की घुड़दौड़ और पीछे बैंड-बाजों की भक्तिमय धुनों ने आसपास के ग्रामीणों को स्वतः ही यात्रा से जोड़ दिया और देखते ही देखते हजारों की भीड़ यात्रा में शामिल हो गई।
डूमाईगढ़ घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यजमान के साथ सभी श्रद्धालुओं ने विधिवत कलश में जल भरा। इसके पश्चात कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
आयोजन समिति के अनुसार यह महायज्ञ 15 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें कथा, प्रवचन, देवी जागरण और विशाल भंडारे सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पहले दिन की कलश यात्रा ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था बल्कि सामाजिक एकता का भी भव्य उदाहरण बन रहा है।
।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
टॉपर बनने के लिए ज्वॉइन करें अपने क्षेत्र के श्रेष्ठ कोचिंग संस्थान को
BKB Classes
Tajpur (saran) 📞call 7717755070
👉कंपीटीशन: बैंकिंग, रेलवे, पुलिस आदि के नए बैच प्रारंभ
👉Mathematics, Science, English, Sanskrit, Hindi, social Science, Reasoning
👉8th, 9th, 10th, 11th, 12 th
👉No admission fee in February
👉Safe under CCTV SURVEILLANCE
👉Biology for Medical/ NEET
👉English for Academic and Competition
👉free tuition fee for meritorious students
########################################

