महम्मदपुर बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट, फायरिंग से दहशत, 15 लाख के जेवरात ले उड़े अपराधी
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर बाजार में दिनदहाड़े अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए ज्वेलरी व्यवसायी की दुकान में लूट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधी ज्वेलरी व्यवसाई बृज बिहारी लाल की दुकान में घुसे और लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। वारदात के दौरान दुकान के बाहर खड़े एक अपराधी ने फायरिंग कर बाजार में दहशत फैला दी, जिसके बाद सभी अपराधी लूट का सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना प्रभारी विनोद कुमार एवं एकमा अंचल के एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि लूट और फायरिंग की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुट गई है।
मांझी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी।
वहीं, महम्मदपुर के मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र उपाध्याय ने बाजार में हुई इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से आम लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
घटना के बाद महम्मदपुर बाजार में भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग आक्रोशित होकर जमा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
टॉपर बनने के लिए ज्वॉइन करें अपने क्षेत्र के श्रेष्ठ कोचिंग संस्थान को
BKB Classes
Tajpur (saran) 📞call 7717755070
👉कंपीटीशन: बैंकिंग, रेलवे, पुलिस आदि के नए बैच प्रारंभ
👉Mathematics, Science, English, Sanskrit, Hindi, social Science, Reasoning
👉8th, 9th, 10th, 11th, 12 th
👉No admission fee in February
👉Safe under CCTV SURVEILLANCE
👉Biology for Medical/ NEET
👉English for Academic and Competition
👉free tuition fee for meritorious students
########################################

