माँझी प्रखंड में बीजू आम, बेल व जामुन की अनूठी किस्मों का मिला संकेत
माँझी प्रखंड में बीजू आम सहित स्थानीय फलों की विविधता अध्ययन आवश्यक: डॉ. संजय कुमार सिंह
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के माँझी प्रखंड के विभिन्न गांवों में उपलब्ध बीजू आम, बेल, जामुन एवं अन्य स्थानीय फलों की जैविक विविधता का वैज्ञानिक अध्ययन अत्यंत आवश्यक है। यह बात केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पारंपरिक रूप से उगाए जा रहे फलों में कई ऐसी अनूठी विशेषताएं हैं, जिनका वैज्ञानिक मूल्यांकन कर नई किस्मों की पहचान संभव है।
इसी क्रम में वैज्ञानिकों की टीम ने माँझी प्रखंड के मझनपुरा एवं धनि छपरा गांव का भ्रमण किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, माँझी (सारण) के विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान विज्ञान) डॉ. जितेन्द्र चन्द्र चंदोला ने बताया कि सारण सहित बिहार के कई जिलों में बीजू आम की प्रचुर विविधता पाई जाती है। इन किस्मों का मूल्यांकन कर उन्हें पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली में “कृषक किस्म” के रूप में निबंधित कराया जा सकता है, जिससे किसानों को भविष्य में अधिकार और लाभ मिल सकेगा।
डॉ. चंदोला ने यह भी जानकारी दी कि बिहार राज्य जैव विविधता परिषद, पटना द्वारा राज्य के सभी जिलों में दो संपोषित शोध परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका कार्यान्वयन केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। मझनपुरा गांव में बीजू आम की कई अनूठी किस्में देखने को मिलीं, वहीं पतले छिलके वाले बेल के फल, बड़े आकार के जामुन एवं आंवला की मौजूदगी भी सामने आई है।
केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ एवं कृषि विज्ञान केंद्र, माँझी के संयुक्त सहयोग से इसी क्षेत्र में आगामी 20 से 25 दिनों के भीतर एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। इस कार्यक्रम में किसानों को “कृषक किस्म” की अवधारणा, उसके निबंधन की आवश्यकता और उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही डॉ. जे. सी. चंदोला ने बताया कि आम के बागों में लाल धारीदार कीट का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए किसानों को कीट प्रबंधन की आधुनिक एवं प्रभावी तकनीकों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि फलों की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार हो सके।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
टॉपर बनने के लिए ज्वॉइन करें अपने क्षेत्र के श्रेष्ठ कोचिंग संस्थान को
BKB Classes
Tajpur (saran) 📞call 7717755070
👉कंपीटीशन: बैंकिंग, रेलवे, पुलिस आदि के नए बैच प्रारंभ
👉Mathematics, Science, English, Sanskrit, Hindi, social Science, Reasoning
👉8th, 9th, 10th, 11th, 12 th
👉No admission fee in February
👉Safe under CCTV SURVEILLANCE
👉Biology for Medical/ NEET
👉English for Academic and Competition
👉free tuition fee for meritorious students
########################################

