चाँद थाना क्षेत्र में दुष्कर्म कांड का त्वरित उद्भेदन, 24 घंटे के भीतर अभियुक्त गिरफ्तार
कैमूर (भभुआ, बिहार): पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कैमूर के निर्देशन में चाँद थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 21.02.2026 को चाँद थाना में एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें ग्राम छोटका अमॉव, थाना चाँद, जिला कैमूर की एक महिला ने आरोप लगाया कि दिनांक 20.02.2026 की रात्रि लगभग 20:00 से 21:00 बजे के बीच उसके अर्धनिर्मित मकान में एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आवेदन के आधार पर चाँद थाना कांड संख्या 83/26, दिनांक 21.02.2026, धारा 64 बीएनएस एवं 3(1)(w)/3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष चाँद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के लगभग चार घंटे के भीतर तथा घटना के 24 घंटे के अंदर नामजद अभियुक्त शिव पाण्डेय उर्फ शिव जी पाण्डेय, पिता गायत्री पाण्डेय, निवासी छोटका अमॉव, थाना चाँद, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। कैमूर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

