मांझी ब्लॉक के समीप मंगलवार को होगा भव्य दंगल, तैयारियां पूरी
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी कुश्ती विकास संघ के तत्वावधान में मंगलवार को मांझी ब्लॉक परिसर के समीप आयोजित होने वाली दंगल प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है।
प्रतियोगिता के संयोजक विजय यादव उर्फ भोला पहलवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दंगल में उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई अन्य राज्यों से दर्जनों नामी-गिरामी पहलवान भाग लेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल कुमार उर्फ बिट्टू राय आमंत्रित हैं, जो प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, दंगल प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे, वहीं हजारों दर्शकों के जुटने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है तथा सुरक्षा एवं व्यवस्था की भी समुचित तैयारी की गई है। मांझी में आयोजित यह दंगल प्रतियोगिता क्षेत्र के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
-
#Manjhi
#Dangal2026
#Kushti
#BiharNews
#SportsNews
#ManjhiBlock
#TraditionalSports
#WrestlingEvent
#BiharSports

