इंदौर में भव्य विवाह समारोह, मंत्री गौतम सिंह के स्वागत के बाद पहुँचे विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह
सारण/इंदौर (संवाददाता वीरेश सिंह): मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित स्वर्गीय शिक्षक शिव जतन सिंह की सौपुत्री एवं इंदौर जिले के ग्रामीण डीआईजी मनोज सिंह की पुत्री डॉ आकांक्षा के भव्य विवाह समारोह में बिहार के सारण जिले से जुड़ी कई प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह वही समारोह है, जिसमें एक दिन पूर्व मंत्री गौतम सिंह के इंदौर आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया था। उसी क्रम में अब इस आयोजन का अगला और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।
शादी समारोह में सारण जिले के गोबरही पंचायत के पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह एवं एकमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल अपने काफिले के साथ इंदौर पहुँचे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। विधायक धूमल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे पारिवारिक और सामाजिक आयोजनों में शामिल होकर उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है। उन्होंने सारण के लाल मनोज सिंह, जो वर्तमान में ग्रामीण डीआईजी के पद पर इंदौर में पदस्थापित हैं, की कार्यशैली और प्रशासनिक छवि की भी सराहना की।
इस मौके पर मांझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह ने कहा कि मनोज सिंह जमीन से जुड़े अधिकारी हैं और क्षेत्र के लोगों से उनका भावनात्मक लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि सारण से सैकड़ों गणमान्य लोग इंदौर पहुँचे हैं, जो इस विवाह समारोह को सामाजिक मिलन का रूप दे रहा है।
समारोह में विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह के साथ पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह, सारण जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष केशव सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, सुधांशु रंजन, बृजेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना भवानी सहित कई राजनीतिक, सामाजिक व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहे। इंदौर में आयोजित यह विवाह समारोह न केवल पारिवारिक खुशी का अवसर बना, बल्कि सारण और इंदौर के बीच सामाजिक व आत्मीय संबंधों की भी झलक दिखी।

