शिव शक्ति धाम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, मानवता की मिसाल
सारण (बिहार): मांझी प्रखंड के गोबरही शिव शक्ति धाम परिसर में रविवार को सैकड़ों जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मंदिर कमिटी के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह,अजय सिंह तथा शिक्षक त्रिगुणा सिंह एवम जदयू के जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि मंदिर से जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है। मौके पर अजय सिंह,विशाल कुमार सिंह,भोला यादव,राम पति राम,अखिलेश प्रसाद सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

