मांझी में देशभक्ति का महापर्व: प्रखंड भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों एवं शिक्षण संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। सरकारी कार्यालयों से लेकर विद्यालयों, पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों तक तिरंगा शान से लहराता नजर आया। हर ओर राष्ट्रगान, देशभक्ति नारों और सांस्कृतिक उल्लास ने माहौल को गर्व से भर दिया।
मांझी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में सैकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति के बीच प्रखंड प्रमुख कमला देवी एवं बीडीओ उपेंद्र दास ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व स्वतंत्रता सेनानी पंडित गिरीश तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और देश की एकता-अखंडता पर जोर दिया गया।
मांझी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद विजया देवी एवं उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह ने झंडोत्तोलन किया, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉ. रोहित कुमार, थाना परिसर में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी देव आशीष हँस, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ पूजा रानी, प्रखंड शिक्षा कार्यालय में बीईओ विभा रानी, विद्युत उपकेंद्र में जेई हरिकृष्ण शरण तथा पशु चिकित्सालय परिसर में डॉ. प्रवीण प्रभाकर ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।
शिक्षण संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। दलन सिंह उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक रबीन्द्र यादव, मध्य विद्यालय में अनीसुर्रहमान, हलखोरी साह उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक रइसुल इहरार खान, कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजू दास, कृषि विज्ञान केंद्र में वरीय वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार राय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पृथ्वीनाथ ओझा, माँ सरस्वती विद्या मंदिर रघुनाथ गिरी के मठिया में अमरनाथ तिवारी ने झंडोत्तोलन कर विद्यार्थियों को संविधान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इसके अलावा मांझी रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन मास्टर बीरेंद्र कुमार एवं लालबाबू, महम्मदपुर पंचायत भवन में मुखिया सिया देवी, सलेमपुर में पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज, कन्या प्राथमिक विद्यालय गोबरही में प्रधान शिक्षक बीके भारतीय, मध्य विद्यालय गोबरही में प्रधानाध्यापक सकलदीप सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय ग़ैरतपुर में प्रधानाध्यापक सुरेश यादव, मध्य विद्यालय जई छपरा में प्रधानाध्यापक मुकेश मंडित, बीसीएस सेंट्रल स्कूल में संस्थापक शैलेंद्र उपाध्याय, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परिसर में रंजन शर्मा तथा शिव कुमारी आईटीआई परिसर में संचालक पृथ्वीराज सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। वहीं नगर पंचायत के चैनपुर में पूर्व मुखिया सत्य नारायण प्रसाद यादव, माली टोला में पूर्व मुखिया अख्तर अली तथा चौबाह स्थान पर पूर्व मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान ने भी तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व को गरिमा प्रदान की।
पूरे प्रखंड में गणतंत्र दिवस का यह आयोजन आपसी सौहार्द, लोकतांत्रिक चेतना और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।

