माँझी में पूर्व सरपंच की पत्नी का निधन, गमगीन हुआ माहौल
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड के धनी छपरा निवासी एवं कौरुधौरु पंचायत के पूर्व सरपंच स्व. भुवनेश्वर सिंह की पत्नी तथा कौरुधौरु पैक्स के वर्तमान अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह की माता रामबदन कुँअर का बुधवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतका व्यवहार कुशल एवं धर्मभीरु महिला थीं। बताते चलें कि उनके पति स्व. भुवनेश्वर सिंह का निधन 39 वर्ष पूर्व ही हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। दरवाजे पर पंचायत के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटकर परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे।
देर शाम सरयू नदी के किनारे उनका दाह संस्कार किया गया। शवयात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग शामिल हुए। मृतका को मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र नरेन्द्र सिंह ने दी।