स्त्री शक्ति संगठन तृतीय दिन स्त्री स्वास्थ्य विषय पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम
रोहतक (हरियाणा): स्त्री शक्ति संगठन द्वारा नवरात्रों की शुभ अवसर पर 9 दिन तक महिलाओं के जीवन से जुड़ी विभिन्न विषयों पर विचार गोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया है।
तृतीय दिन कार्यक्रम का विषय स्त्री “स्वास्थ्य: शारीरिक एवं मानसिक” पर उपस्थित बहनों ने अपने अनुभवों और विचारों को प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में संगठन के मुख्य अध्यक्षा ममता शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ प्रेरणा बुडाकोटी, प्रीति जायसवाल, वेदिक गणित शिक्षिका कीर्ति, वत्सला दीदी, प्रतिभा, कनिका, सुधा, शशि एवं अन्य बहनों ने अपनी सहभागिता दी। सभी ने स्त्री स्वास्थ्य देखभाल विषय को ध्यान में रखते हुए यह समझाया कि महिलाओं को अपने जीवन में सबसे ज्यादा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागृत रहना चाहिए, क्योंकि परिवार और अन्य कार्यों में सफलतापूर्वक जिम्मेदारियां को निभाते हुए महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं देती जिस कारण उन्हें सामान्य से लेकर गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ता है। अन्य कार्यों की तरह स्वास्थ्य संबंधी जांच समय पर करवाने चाहिए। संतुलित और पौष्टिक आहार करना चाहिए। कार्यों को अनुशासन में रहकर करना चाहिए जिससे समय की बचत होती है और आराम भी प्राप्त होता है। इस प्रकार स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए अंत में सभी ने नवरात्रों की शुभकामनाएं दी और संगठन की मुख्य अध्यक्ष ममता शर्मा जाकर धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।