सिसवन थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
पहली घटना आसड गांव की है, जहां आपसी विवाद में हुई मारपीट में सैयद आलम का पुत्र नासिर हुसैन घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
दूसरी घटना मांझी-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर हुई, जहां सरौत गांव निवासी लालन राम का पुत्र मनोज कुमार राम बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं तीसरी घटना चटया गांव की है, जहां स्थानीय निवासी संजय यादव की पत्नी माया देवी को सांप ने काट लिया। सांप के डंसने से महिला अचेत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में जारी है।