चैनपुर और सिसवन थाना पुलिस की कार्रवाई: शराब सेवन और छेड़खानी के आरोपी गिरफ्तार
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बसंत कुमार और सरौत गांव निवासी राहुल कुमार शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने पुष्टि की है।
इधर, सिसवन थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंगपुर सिसवन गांव निवासी राजनाथ सिंह के पुत्र मंजीत सिंह उर्फ राजा सिंह के रूप में की गई है। सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।