सिसवन थाना क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में 4 घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल हो गए हैं।
बाइक से गिरकर दो युवक घायल
सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के छितौली गांव के दो युवक बाइक से गिरकर घायल हो गये। घायलों में स्थानीय निवासी तुलसी पटेल का पुत्र सतपाल पटेल एवं जयराम पटेल का पुत्र विजय पटेल शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आपसी विवाद में युवक घायल
चैनपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक हजरत आलम का पुत्र इमरान आलम है। उसे इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
सांप के काटने से युवक अचेत
सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर लेवारी गांव में सांप के काटने से एक युवक अचेत हो गया। युवक की पहचान मुन्ना अंसारी के पुत्र जफर हुसैन के रूप में हुई है। अचेत युवक को परिजन सिसवन रेफरल अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज किया गया।
मारपीट की घटना में युवती घायल
चैनपुर थाना क्षेत्र के बावनडीह मठिया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवती घायल हो गई। घायल युवती अवधेश गिरी की पुत्री प्रीती कुमारी बताई जाती है। उसका इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।