अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सारण जिलाध्यक्ष बने प्यारे अंगद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सारण (बिहार): भारतीय जनता पार्टी माँझी मध्य मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता व घोरहट पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्यारे अंगद को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सारण जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बुधवार को भाजपा जिला पश्चिमी के जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह द्वारा जारी पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
मनोनयन की सूचना मिलते ही मांझी प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री प्यारे अंगद को अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर श्री अंगद ने कहा कि सारण जिले में अनुसूचित जनजातियों की बड़ी संख्या निवास करती है और दूसरी बार इस पद की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वे मोर्चा को और अधिक सक्रिय, संगठित और मजबूत बनाएंगे तथा संगठन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने पार्टी के वरीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास जताया गया है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे और समाज के हक-अधिकार की आवाज को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे, जिनमें हरिनिवास गोस्वामी, दिलीप प्रसाद, दीपक सिंह, गुड्डू कुमार, अमन गुप्ता, पवन कुमार, राजकपूर कुमार, धर्मेंद्र पाण्डेय, चुन्नू सिंह, मोतीलाल यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। समारोह के दौरान सभी ने श्री प्यारे अंगद के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।