बाइक दुर्घटना में एक घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन-ताजपुर मुख्य सड़क पर बुधवार को हुई एक बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।
घायल व्यक्ति की पहचान छपरा जिले के गुदरी मोहल्ला निवासी सरोज यादव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि दीपक कुमार किसी कार्य से सिसवन की ओर आ रहे थे, तभी अचानक बाइक असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।