माँझी के डुमरी पंचायत में भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण और विकसित भारत का लिया संकल्प!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के डुमरी पंचायत स्थित शिवाजी सिंह के निजी आवास पर भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, नए बूथ गठन और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई तथा इस दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोला जी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, हेम नारायण सिंह, अमरजीत सिंह, जनार्दन सिंह, रघुनाथ ओझा, जय किशोर सिंह, अमरनाथ तिवारी, प्यारे अंगद, अर्जुन सिंह, सुदू भारती, मनोज सिंह, निर्मल बाबा, भरत मांझी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी संगठन को बूथ स्तर से मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में पार्टी के संकल्प को दोहराया गया। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण और संगठनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।