सिसवन में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर-रसूलपुर मुख्य मार्ग पर हुई, जहां बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भनपुरा बाजार के चकरा निवासी शंकर प्रसाद के पुत्र आहुलाल प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिसवन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
दूसरी घटना सरौत गांव में हुई, जहां आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सत्येंद्र साह के पुत्र विवेक कुमार साह के रूप में हुई है। उसे भी तत्काल रेफरल अस्पताल सिसवन में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।