सिसवन: जमीन विवाद में मारपीट, दो घायल!
![]() |
/// जगत दर्शन न्यूज |
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनार गांव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों की पहचान गांव निवासी हीरालाल महतो के पुत्र सिकंदर महतो और राम महतो के पुत्र छोटा लाल महतो के रूप में की गई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।