आपदा से बचाव को लेकर चला जागरूकता अभियान!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के हरे राम ब्रह्मचारी जी के कुटिया परिसर में गुरुवार को सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार एवं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बाढ़ से बचाव को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में आपदा मित्रों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को बाढ़ जैसी आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय रहते तैयारी कर लेने से जान-माल की हानि से बचा जा सकता है। इस दौरान बाढ़ राहत कार्यों, आपदा प्रबंधन की व्यवस्था और सरकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
अभियान में ग्रामीणों को बताया गया कि बाढ़ की आशंका होने पर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं तथा प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से आपदा के समय समाज में समन्वय और सहयोग की भावना बढ़ती है तथा नुकसान की संभावना कम हो जाती है।