सिसवन प्रखंड में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, प्रशासन रहा मुस्तैद
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ सहित विभिन्न गांवों में बकरीद का पर्व शनिवार को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान सुबह से ही पुलिस प्रशासन की तैनाती सुनिश्चित रही, जिससे शांति व्यवस्था बनी रही और पर्व के आयोजनों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई।
बकरीद का यह पर्व हजरत इब्राहिम की सुन्नत की याद में मनाया जाता है, जो अल्लाह के प्रति उनकी आस्था, त्याग और समर्पण को दर्शाता है। स्थानीय मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों ने प्रशासन के सहयोग और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की।