भीखपुर भगवानपुर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, शिक्षा व स्वास्थ्य योजनाओं की दी गई जानकारी!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के भीखपुर भगवानपुर गांव स्थित काली मंदिर के समीप शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह, जीविका ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उमेश कुमार तिवारी और सतीश कुमार सिंह ने भाग लिया। अधिकारियों ने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें।
महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया गया। स्थानीय महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए सवाल पूछे।