आपसी विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल
![]() |
///जगत दर्शन न्यूज |
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान रामगढ़ गांव निवासी गौतम भगत के पुत्र अलगू भगत के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर अवस्था में सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी मरहम-पट्टी की गई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।