सिसवन-सीवान मुख्य सड़क पर सड़क हादसा, एक व्यक्ति घायल!
![]() |
/// जगत दर्शन न्यूज |
सिवान (बिहार): सिसवन-सीवान मुख्य सड़क पर शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान सिसवन गांव निवासी राज बलम सिंह के पुत्र राजू सिंह के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी मरहम-पट्टी की। इस संबंध में अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने जानकारी दी। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।