धार्मिक आस्था का केंद्र बना श्री साहेब बाबा धाम, धर्म ध्वजारोहण के साथ महा महोत्सव का शुभारंभ!
सिवान (बिहार): श्री साहेब बाबा धाम पर 5 जून को होने वाले भव्य महा महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को धर्म ध्वजारोहण के साथ की गई। इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पधारे साधु-संतों की उपस्थिति में आध्यात्मिक वातावरण और अधिक दिव्य हो गया।
धर्म ध्वजारोहण अनुष्ठान का नेतृत्व महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 श्री देवेन्द्र दास जी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव अध्यात्म और नैतिक मूल्यों के प्रति जनजागरण का एक माध्यम है। इस महा महोत्सव में देश के कोने-कोने से आए साधु-संतों द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों, पूजन और विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करता है, बल्कि समाज को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध करता है। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
मौके पर आचार्य अनूप कुमार मिश्रा, विनीत कुमार तिवारी, बीटू कुमार दुबे, राहुल पाण्डेय, श्रीश्री 108 महंत कृष्णकांत दास जी महाराज (अयोध्या धाम), महंत राम प्रिय दास जी, महंत दीप दास जी, महंत राम दास जी, महंत गोबर्धन दास जी, महंत शरवेश्वर दास जी, महंत ब्रजेश दास जी, महंत डॉ. अशोक दास जी, श्रीनिवास सिंह उर्फ मोहन जी, आशुतोष सिंह उर्फ अमीन साहब, रूपेश दुबे, डॉ. संजीव कुमार सिंह छोटू, सरवन सिंह सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।