सिसवन क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर दो अलग-अलग मारपीट की घटनाएं, एक युवक व एक महिला घायल!
![]() |
/// जगत दर्शन न्यूज |
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड में आपसी विवाद को लेकर दो अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें एक युवक और एक महिला घायल हो गए हैं। दोनों मामलों में घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया है।
पहली घटना चैनपुर ओपी क्षेत्र के छितौली गांव की है, जहां आपसी विवाद को लेकर मारपीट में युवक रवीश कुमार यादव घायल हो गया। वह छितौली गांव निवासी विष्णु देव यादव का पुत्र है। घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
दूसरी घटना सिसवन थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव की है, जहां घरेलू विवाद में मारपीट के दौरान महिला मालती देवी घायल हो गईं। वह शम्भू प्रसाद की पत्नी हैं। उन्हें भी उपचार के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल लाया गया।
दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस द्वारा प्राथमिक जानकारी ली जा रही है और जांच की जा रही है। स्थानीय स्तर पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है।