सिसवन में दो अलग-अलग घटनाओं में आठ लोग घायल, सभी का सिसवन रेफरल अस्पताल में चल रहा इलाज!
![]() |
/// जगत दर्शन न्यूज |
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में हकीम मियां का पुत्र निजामुद्दीन मियां, गुलाम रसूल, मोहम्मद गुलाब नबी, हसबुन बीवी, रियाजुद्दीन का पुत्र नजरुद्दीन व नुर आलम शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई है, जिसके बाद मामले की छानबीन की जा रही है।
वहीं, सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान स्थानीय निवासी सर्वजीत राम की पत्नी सीमा देवी व उमेश राम के पुत्र अमलेश कुमार के रूप में की गई है।
दोनों घायलों को भी तत्काल सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों ही घटनाओं के बाद इलाके में तनाव की स्थिति नहीं है, लेकिन पुलिस सतर्क है।