हत्या के आरोपी के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई, छह महिलाओं की संपत्ति जब्त!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी थाना कांड संख्या 379/24, धारा 302 भा.दं.सं. के तहत दर्ज हत्या के एक मामले में फरार आरोपी के विरुद्ध शनिवार को माँझी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेशानुसार विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के गुर्दाहा कला गांव में पहुंचकर आरोपी की अनुपस्थिति में उसकी संपत्तियों को चिह्नित कर जब्त किया। इस दौरान मौके पर छह महिलाओं का नाम शामिल था, जिनकी संपत्ति को कुर्क किया गया। कुर्की की गई संपत्ति में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
- राधा महतो, पति केदार महतो
- बेबी कुमारी, पिता केदार महतो
- ममता देवी, पिता केदार महतो
- ललिता कुमारी, पिता केदार महतो
- मंगली देवी, पति केदार महतो
यह सभी महिलाएं गुर्दाहा कला, थाना माँझी, जिला सारण की निवासी हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्थानीय प्रशासन की निगरानी में कुर्की की गई। बताया जाता है कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण न्यायालय के आदेश पर यह कठोर कदम उठाया गया।
सारण पुलिस ने पुनः स्पष्ट किया है कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।