पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जन सुराज में हुए शामिल, अपनी पार्टी ‘आसा’ का किया विलय!
/// जगत दर्शन न्यूज
आरसीपी सिंह ने पिछले वर्ष अक्टूबर में ‘आसा’ पार्टी की स्थापना की थी और 2025 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने की घोषणा की थी, लेकिन जन समर्थन की अपेक्षा पूरी न होने पर उन्होंने जन सुराज के साथ राजनीतिक सफर जारी रखने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह दोनों ने नीतीश कुमार सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार को परिवर्तन की जरूरत है और जन सुराज के विजन के साथ वे इस बदलाव की दिशा में काम करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, आरसीपी सिंह को जन सुराज पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, इस पर औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। इस विलय से बिहार की आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह गठबंधन जदयू के लिए नई चुनौती साबित हो सकता है, क्योंकि दोनों नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व करीबी रह चुके हैं और अब उनके खिलाफ एकजुट हो चुके हैं।